Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नए अवतार में Maruti Alto, मिलेगा 32 km/l माइलेज

डेस्क। मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नए अवतार वाली Alto लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने इस न्यू जनरेशन कार की टेस्टिंग शुरू भी कर दी है। पुरानी अल्टो के मुकाबले न्यू जनरेशन ज्यादा बड़ी, स्पेशियस और पावरफुल होगी। इसके साथ ही कंपनी ने इस कार को और भी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बना रही है। 
2.6 लाख में मिलेगा 32 km/l माइलेज...
न्यू जनरेशन अल्टो में कंपनी ने 658cc का इंजन लगाया है जो 53bhp पावर जनरेट करता है, वही इसका टर्बो इंजन इंजन 62bhp पावर जनरेट करेगा। नई अल्टो में 5 स्पीड मैन्युअल और ऑप्शनल AMT दिया गया है। कार को इकोनॉमी रखने के साथ इसके सेफ्टी फीचर्स पर भी पूरा ध्यान दिया है। न्यू जनरेशन अल्टो में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ डुअल एयरबैग्स दिए हैं। बता दें कि बेस मॉडल के लिए इस कार की कीमत 2.6 लाख रुपए और टॉप एंड के लिए 3.8 लाख रुपए एक्सपैक्ट की जा रही है। फ्यूल एफिशिएंसी में भी ये कार काफी आगे है और 32 km/l का माइलेज देगी। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी भारत में इस कार को uuu लॉन्च कर सकती है।
फीचर्स-
- AC, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो
- सेंट्रल लॉकिंग, फेब्रिक सीट
- 4 स्पीकर्स के साथ स्टीरियो सिस्टम
- ऑप्शनल एयरबैग्स और ऑप्शनल AMT

No comments