डॉलर के मुकाबले रुपया दो साल की नई ऊंचाई पर
इंडियन करेंसी गुरुवार को 63.65 स्तर के साथ डॉलर के मुकाबले सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. यह पिछले दो वर्षों में डॉलर के मुकाबले इसका सर्वोच्च स्तर है. इससे पहले बुधवार को यह डॉलर के मुकाबले 64.07 के स्तर पर बंद हुआ था. इस वक्त रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली करेंसी है. अब तक डॉलर के मुकाबले इसमें छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर के नरम पड़ने से भी रुपये की मजबूती को समर्थन मिला है
अंतराष्ट्रीय बैंकिंग और विदेशी करेंसी निमय बाजार में कल डालर के मुकाबले रुपये में सबसे अधिक 37 पैसे की मजबूती दर्ज की गई और 64 रुपये के स्तर को रिकॉर्ड कायम किया.
जिसके बाद यह घटकर 63.70 रुपये प्रति डालर पर आ गया, रिजर्व बैंक ने कल रेपो दर को भी 0.25 प्रतिशत कम कर दिया इससे भी रुपये में मजबूती देखी गयी.

No comments