Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, की NHAI के प्रोजेक्ट को रोकने की मांग




कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज लखनऊ में किसानों के मुवाअजे को लेकर एनएचएआई यानी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले. वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया.

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी मार्ग पर हाईवे का निर्माण कर रही है. जिसके दोनों तरफ 13-13 मीटर जमीन अधिग्रहित की गई है. जिसमें किसानों की जमीनें और घर भी अधिग्रहण की जद में आ गए. जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

राहुल ने ज्ञापन में ये भी कहा है कि इस जमीन को लेकर बनने वाली सड़क पर ट्रक का रूट बनाया जा रहा है जो कि किसी के भी हित में नहीं है. अत: इस प्रोजेक्ट को किसी और रूट पर बनाया जाए और अब तक किसानों की जितनी भी जमीन का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा भी किसानों को दिया जाए.

बता दें कि राहुल प्राधिकरण के दफ्तर में करीब 1 घंटे तक रहे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कुछ नेता भी मौजूद रहे. इस दौरान प्राधिकरण के बाहर भी कांग्रेस समर्थक काफी देर तक नारेबाजी करते रहे.

बता दें कि लोगों के घर को राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए बिना मुआवजे ढहाये जाने का आरोप है. जिसको लेकर जिला प्रशासन सकते में हैं. वहीं प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर राज बब्बर ने पहले प्रशासन से बात की, जवाब से असंतुष्ट होकर वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. जिन्होंने पूरी रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर मच्छरदानी के सहारे सड़क पर बिताई.

No comments