आम आदमी के 'ड्रीम होम' से 'मिशन 2019' को सफल बनाने का मोदी का प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2022 तक 'हर सिर पर छत' देने के वादे को पूरा करने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं. पीएम मोदी आम आदमी के इस ड्रीम होम के जरिये 'मिशन 2019' को सफल बनाने का प्लान है.
केंद्र सरकार ने इसके लिए स्मॉर्ट सिटी चैलेंज की तर्ज पर एक नया हाउसिंग चैलेंज शुरू करने की तैयारी में है, जिसमें किफायती आवासीय परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ और सबसे किफायती टेक्नॉलोजी चुनी जाएगी.
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत पड़ने वाले राष्ट्रीय आवास निर्माण निगम (एनबीसीसी) को इसके लिए राज्यों के लिए आवासीय परियोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने इसके लिए 25 शहरों की पहचान की है, जहां पायलट आधार पर इस मॉडल को लागू किया जाएगा.
इसके तहत मंत्रालय ने फैसला किया है कि इसमें हर प्रतियोगिता यूनीक होगी. एनबीसीसी इस हाउसिंग चैलेंग के लिए 'प्रॉब्लम चैलेंज' तैयार करेगी, जिसमें समस्याओं और कार्यों का जिक्र होगा.

No comments