प्ले स्टोर एप्स में वायरस का खतरा, कर सकता है आपकी कॉल रिकॉर्ड
एंड्रायड फोन में प्ले स्टोर पर Lipizzan मालवेयर के अटैक की खबर सामने आ रही है।यह स्पाइवेयर का नया रूप है, जिसे खासतौर से एंड्रायड डिवाइस पर अटैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्पाइवेयर फोन के कम्यूनिकेशन डिटेल्स पर नजर रखता है। यानी कि यह स्पाइवेयर फोन के लोकेशन की जानकारी निकाल लेते हैं। इस स्पाइवेयर को गूगल पर साइबर सिक्योरिटी की ओर से ब्लॉक कर दिया गया है।
'घोड़े की नस्ल' पर रखा नाम -
आपको बता दें कि ‘Lipizzan’ नाम का यह मालवेयर, जिसका नाम घोड़े की नस्ल पर रखी गई है। यह मालवेयर टारगेट ऑडियंस के ईमेल, टेक्स्ट, दूसरे मैसेज और कॉन्टैक्ट की जानकारी चुराता है। इसके साथ ही यह मालवेयर यूजर्स के कॉल्स को भी रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही यह स्क्रीनशॉट और ऑडियो व वीडियों को रिकॉर्ड कर लेता है।
इन एप्स से चुराते है डाटा -
गूगल ने कुछ ऐसे एप्स के बारे में भी जानकारी दी है, जो इस मालवेयर के निशाने पर हैं। इनमें Gmail, Hangouts, KakaoTalk, LinkedIn, Messenger, Skype, Snapchat, StockEmail, Telegram, Threema, Viber, Whatsapp जैसे एप्स भी शामिल हैं।

No comments