Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बढती महगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

उन्नाव - देश में बढ़ रही बेतहासा मंहगाई से बुरी तरह प्रभावित किसान-मजदूर, महिलायें, नौजवान, आमजन की परेशानियों को देखते हुये जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी में जिला कांग्रेस कार्यालय एकत्र होकर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट को दिया।

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसियों को
सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव ने कहा कि रसोई गैस और मिट्टी के तेल पर मूल्यवृद्धि करके भाजपा सरकार ने सीधे गृहणी और गांव की गरीब जनता के परिवार को चोट दी है जिसमें इनकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो गई और इसका मुख्य कारण भाजपा की गरीब व महिला विरोधी नीतियों का परिणाम है।

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की ऐसी निरंकुश नीति है जो उच्च दरों पर जी0एस0टी0 लागू कर व्यापार तोड़ दिया और पेट्रोल, डीजल की कीमत जो जी0एस0टी0 दर से भी अधिक  मूल्य पर जनता को उपलब्ध हो रही है उसे जी0एस0टी0 दर से अलग कर दिया। ये बड़ा घिनौना खेल भाजपा सरकार जनता से खेल रही है जिसका हम कांग्रेसीजन पुरजोर विरोध करंेगे।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियां इस प्रकार है कि अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत रिकार्ड स्तर पर कम हुई है किन्तु उसका लाभ जनता को न देकर कम्पनियों को दिया जा रहा है। जो महगाई बढ़ने का प्रमुख कारण है।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से हरि प्रसाद कुरील, कमल तिवारी, अनवर खुर्शीद, बृजपाल सिंह यादव, मुहम्म्द सलीम, राजीव रतन राजवंशी, मंजू भारती, संजय निगम, विवेक शुक्ला, सलमान शाहिद, शम्भू शुक्ला, पुत्तीलाल, आशुतोष शर्मा, कृपा शंकर, अनूप कुमार मेहरोत्रा, प्रदीप सिंह राठौर, पुत्ती सिंह, शिव नन्दन सिंह , कृष्णपाल सिंह यादव, समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

No comments