Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनता रही पुकार ,कहां हो सरकार



उन्नावसूबे की सत्ता बदलते ही, जनपदों मे निजाम बदले गाडियों से झण्डे बदले,सरकारी कार्यालयों में रौब गांठने वालों के चेहरे बदले। अगर कुछ नहीं बदला तो आम नागरिकों की समस्याएं जो सुरसा जैसा मुंह फैलाए जस की तस लोगों के सामने खडे होकर डरा रही हैं। इन्हीं समस्याओं से आजकल उन्नाव जनपदवासी  भी पीड़ित हैं लेकिन सबसे ज्यादा शहरवासी बिजली की आंख मिचौली से परेशान है सूबे के मुखिया के आदेश भी ठेंगे पर है उमस भरी गर्मी मे दिन हो या रात बिजली आने जाने का कोई समय नही है ऊपर से विधुत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही कोढ मे खाज का काम कर रही है शहरवासियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं जिससे कई बार छोटी समस्या विकराल रूप ले लेती हैं फिर वहीं नाराजगी आमजनता को सडकों पर सडक जाम के रूप में दिखाई देती है। जनपद की बदहाल हुई विधुत व्यवस्था के कारण कुछ भी हो लेकिन इसको लेकर लोगों मे जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी बढती जा रही है।

No comments