अधिवक्ताओं ने भाजपा के दो विधायकों पर अपराधियों को सरंक्षण देने का लगाया आरोप
उन्नाव - उन्नाव बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ल के घर पर हमला करने वाले अराजकतत्वों की पुलिसद्वारा गिरफ्तारी न कर उनको सरंक्षण देने व इस कार्य मे जिलाधिकारी द्वारा पूरा सहयोग देने के विरोध में आज उन्नाव बार एसोसिएशन के वकीलो ने जिलाधिकारी अदिति सिंह व एस पी नेहा पांडे का पुतला बडा चौराहा पहुंचकर फूंका वही बार भवन पहुचे विधायक पंकज गुप्ता को वकीलों की नाराजगी झेलनी पड़ी साथ ही दोषियों को भाजपा विधायकों द्वारा सरंक्षण देने पर आने वाले चुनावों पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी। विधायक ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुचाएंगे मामले को लेकर वकील जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के तबादले पर अड़े है ऐसा न होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई । बार एसोसिएशन के सदन में अधिवक्ताओं ने सदर विधायक पकंज गुप्ता और बांगरमऊ विधायक कुलदीप सेंगर पर अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया औंर आने वाले समय मे इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी, जिस पर सदर विधायक ने आरोपों को निराधार बताया औंर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है वही बांगरमऊ विधायक से इस प्रकरण को लेकर संपर्क नहीं हो पाया।

बेहद निंदनीय घटना और प्रसासनिक चूक है यह मसला,अपराधी खुले घूम रहे हैं और विधायकों की सरपरस्ती के आगे प्रसाशन असहाय महसूस कर रहा है...
ReplyDelete