1249 में आपको मिलेगा यह 4जी मोबाइल
the penpal news
एयरटेल लगातार सस्ते 4 जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है इसी क्रम में कंपनी ने स्वदेशी स्मार्टफोन सेलकान के साथ मिलकर 1,249 रुपये की इफेक्टिव कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Celkon Star 4G + है और यह एयरटेल मेरी पहली स्मार्टफोन योजना के तहत पेश किया गया है।
एयरटेल सेलेकॉन स्टार 4 जी स्मार्टफ़ोन में 4 इंच के टच स्क्रीन डिस्प्ले है और इसमें रिअर और सेल्फी कैमरा है। इसमें 1.5GHz स्पीड वाला प्रोसेसर है और 512MB रैम है। इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है और माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 6.0 मार्शमेलो पर चलता है और इसमें 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। क्योंकि यह स्मार्टफोन एयरटेल के साथ पार्टनशिप में लॉन्च किया गया है, इसलिए इस फोन में आपको कुछ प्री लोडेड अनुप्रयोग भी मिलेंगे। इन में माई एयरटेल ऐप, विंक संगीत और एयरटेल टीवी शामिल हैं।
अब आप को इसकी शर्तों के बारे में बता दे। Celkon Star 4G + के लिए आप को 2,749 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद 36 महीने तक लगातार कम से कम 169 रुपये रिचार्ज करना होगा। 18 महीने पूरे होने पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जबकि दूसरे 18 महीने पूरे होने पर आप को 1,000 रुपये का कैशबैक होगा । कुल मिलाकर आपको 1,500 कैशबैक मिलेंगे और इस तरह से स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत 1,249 रुपये होगी।

No comments