बाबा वासुदेव शास्त्री पर यौन शोषण का आरोप भीड़ ने जमकर पीटा
thepenpalnews.in
मथुरा - यूपी के मथुरा के वृंदावन में एक भगवताचार्य को यौन शोषण के आरोप में लोगों ने पीटा और उसे पुलिस के पास भेजा दिया। भगवताचार्य पर आरोप है कि वह अपने आश्रम में रह रहे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था |
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से अहमदनगर निवासी भगवताचार्य वासुदेव शास्त्री का वृंदावन थाना क्षेत्र में आश्रम है उसे पास महाराष्ट्र से दो युवतिया भागवत सीखने आयी थी । आरोप है कि भगताचार्य ने नहाते समय दोनों लड़कियों के वीडियो क्लिप बना ली थी।
उस क्लिप के जरिए ब्लैकमेल कर तीन महीने से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, परेशान होकर पीड़िताओ ने आसपास रहने वालों को भगताचार्य की असलियत बताई। लोगों ने युवतियो के परिजनों को जानकारी दी|

No comments