Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नवनिर्वाचित सहकारी बैंक के अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

 
उन्नाव- नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का पुरवा में सहकारी समिति के पदाधिकारियो व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभीभूत अध्यक्ष ने कहा कि समितियों से कमिंयों को दूर कर उसे शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य करेंगे । इसके लिए उन्होने लोगो से साथ दिए जाने की बात भी कही। 
तहसील पुरवा स्थित साधन सहकारी समिति तुसरौर में  जिला सहकारी बैंक के  अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र ’मदन’ का पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष्य को समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में आयोजक कर्ता पुरवा तहसील से निर्वाचित निदेसक पी.सी मिश्र, पुरवा ब्लाक प्रमुख रोहित शुक्ला, पूर्व चेयरमैन(पुरवा टाउन )योगेंद्र द्विवेदी,हरकेश यादव निदेसक पुरवा तहसील,सुमन तिवारी व शैलेन्द्र तिवारी निदेसक बीघापुर तहसील,सुनील रावत प्रधान तुसरौर,छोटे सिंह प्रधान जमूरपुर, सज्जन महराज प्रधान भदनांग, छूलामउ प्रधान अजय मिश्र,क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि कुमार मिश्र व प्रेम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे. मौजूद रहे।

No comments