महिला से शोहदों ने की छेड़छाड़
उन्नाव- बाँगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमखेड़ा मे कल शाम दुकान पर सामान लेने गई महिला के साथ शोहदों ने की छेडख़ानी। विरोध करने पर परिवार वालों के साथ भी मारपीट की।
कल देर शाम पंचमखेडा निवासी यशोदा (70) वर्ष पति स्व: भैय्यालाल ने बताया कि कल शाम उनके बडे बेटे की बहू पास के दुकान कुछ समान खरीदने गई थी जहाँ पर पहले से मौजूद गांव के डुगल,अजय,गुड्डू व आशीष ने छेड़खानी और छींटाकशी की जिससे पीड़िता ने पलट कर जवाब दे दिया तो उसके पीछे घर तक आ धमके और पीड़िता के साथ मारपीट करने लगें मार पीट होते देखकर पीड़िता का देवर लल्लू व सास यशोदा बचाव करने के लिये आये तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया और तीनों बुरी तरह पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गये। घायल यशोदा व लल्लू परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली बाँगरमऊ पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र दिया पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर घायलो को इलाज के लिये CHC बाँगरमऊ भेज दिया।
रिपोर्ट- N D Khan बाँगरमऊ (उन्नाव)

No comments