युवती का शव नहर मे मिला, नही हो सकी शिनाख्त
सरोसी (उन्नाव) - बीस वर्षीय युवती का शव नहर में डाल दिया गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मियांगंज सफीपुर मार्ग पर आसीवन शारदा नहर में पुल के पास एक शव फसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को बाहर निकालवा कर शिनाख्त करवाई लेकिन शव की शिनाख्त न हो सकी।
....रिपोर्ट - सनी सिंह
....रिपोर्ट - सनी सिंह
No comments