प्रशासन की लापरवाही से हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद
पुरवा उन्ना
व- एक ओर जहां बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान रहते हैं तो वही दूसरी ओर आम आदमी, से लेकर सरकारी विभाग सहित प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार भी पानी बचाने के लिए प्रयासरत हैं ,लेकिन पुरवा में सरकारी मुहिम को सरेआम नजर अंदाज करते हुए रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बहने दिया जा रहा है, यहां पेयजल के लिए पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी रखरखाव न होने से रोजाना हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है यह सिलसिला एक पखवारा से चल रहा है लेकिन इस पर आज तक अंकुश नहीं लग सका है।
पुरवा नगर पंचायत में जलापूर्ति के लिए पंचायत की ओर से बीते दो वर्ष पूर्व यहां के सभी दस वार्डो में दस सोलर संचालित पानी की टंकिया लगवाई गई थी जिससे नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था जिसमें वार्ड कस्टोलवा स्थित सोलर से संचालित पानी की टंकी में बीते 15 दिन पहले तकनीकी समस्या से सोलर सिस्टम का आटोकट खराब हो गया था। जिससे धूप चढ़ते ही टंकी में पानी तो भरने लगता है लेकिन आटोकट खराब होने से टंकी भरने के बाद भी पानी निरन्तर बहता रहता है। इस टंकी से रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से भी की लेकिन 15 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पंचायत अधिकारी करवा रहे बर्बादी
पंचायत क्षेत्र में रहने वाले संजय अवस्थी, दुर्गेश गुप्ता, बाबू कश्यप, अमित कुमार, अनूप कुशवाहा, सौरभ ,अनुज कुमार, आलोक अवस्थी, सोनू आदि लोगों ने कहा कि एक तरफ जल संचयन को लेकर नगर पंचायत आम लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। वहीं दूसरी ओर पंचायत अधिकारी घोर लापरवाही बरत कर खुलेआम जल बर्बादी करवा रहें है। जिनके खिलाफ डीएम को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिये।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार

No comments