Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

साहब बेटियों को बचाओ - 48 घंटे 4 रेप हरियाणा की BJP सरकार के मुँह पर तमाचा ।

thepenpalnews.in

हरियाणा में बलात्कार की चार अमानवीय वारदातो ने सूबे को हिला कर दिया है। पिजौंर में नाबालिग और फ़रीदाबाद में युवती के साथ गैंगरेप हुआ जींद में 15 साल की लड़की के साथ निर्भया कांड जैसे दरिन्दगी की गई पानीपत में 11 साल की बच्ची का रेप कर हत्या की गयी, यकीन करना मुश्किल है कि दरिंदे बच्ची के  शव के साथ भी बलात्कार करते रहे।
रेप की इन घटनाओं से सूबे की कानून व्यवस्था प्रश्नों के घेरे में है। इन चारों घटनाओं से हरियाणा की बीजेपी सरकार और उसके हुक्मरानों के मुंह पर चार तमाचे पड़े हैं। सूबे के चार शहरों में बेटियों के साथ रेप की चार वारदातों से दरिंदों ने पूरे राज्य के मुंह पर कालिख पोत कर  बीजेपी सरकार की इज्जत को तार-तार कर दिया है। 
जींद में 15 साल की लड़की के साथ निर्भया कांड  जैसी दरिंदगी हुई है। ऐसा टॉर्चर किया गया है जो न तो हम बता पाएगे और न ही आप सुन सकेंगे। जिंद की बूढ़ा खेड़ा गांव में नहर के पास खून से लथपथ शव मिला। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम का पता चला कि लड़की के साथ इतना वहशीपन हुआ है, कि रूह कांप जाए। दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है।
उपरोक्त घटनाऐ सूबे में सत्तासीन बीजेपी की खटटर सरकार के मुंह पर तमाचा हैं, साथ ही अपंग हो गई क़ानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह भी है।

No comments