हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत् दिवस
उन्नाव।
![]() |
| विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित व पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी |
![]() |
| विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, लोकसभा सांसद साक्षी महाराज व अन्य विशिष्टजन |
संविधान से चलता है देश : विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में झंडारोहण करके गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे पुलिस लाइन को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है। संस्थाएं ही देश को चलाती हैं। यह गौरव की बात है कि हम आज स्वतंत्र भारत में अपने संविधान के जरिए तमाम लोगों को उनका हक और हकूक दिलाते हैं। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के विकास में सहयोग करें। यहां जो संविधान की शपथ दिलाई गई इसे सिर्फ शपथ ना मानकर इसका पालन अपने जीवन में हर नागरिक को करना चाहिए। हर किसी को देश सेवा की ओर अग्रसर होने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष को पुलिस लाइन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यहां पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पुलिसकर्मियों ने तमाम करतब भी दिखाएं। बेहतर सेवा के लिए सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद साक्षी महाराज, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, गायक बंबा लाल दिवाकर, पंकज गुप्ता, डीएम रवि कुमार एनजी तथा एसपी पुष्पांजलि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments