Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क दुर्घनाओं में वृद्ध सहित तीन घायल

उन्नाव। अपने बेटे का खाना ले कर जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वही राहगीरों ने आन फानन  जिला अस्पताल पहुंचा कर उसके पुत्र को सूचना दी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण 68 पुत्र शंभू देवासी खजुरिया बाद उन्नाव सब्जी का ठेला लगाने का व्यवसाय करता था। इसी बीच 1 वर्ष पूर्व उसके पुत्र जंगली उसे बुढ़ापे का हवाला दे उसका कार्य बंद करा कर स्वयं शहर के दिनेश कश्यप का ट्रक चलाने लगा, यह ट्रक  जो कानपुर से उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्रों में सामान जाता  है , चलाने का कार्य करने लगा। इसी बीच जंगली दही चौकी स्थित मिर्जा फैक्ट्री से कोई माल उठाने गया था। इसी बीच उसका पिता रोजाना की तरह उसका खाना लेकर मोती नगर में स्थित ट्रक मालिक के ऑफिस के सामने टेम्पो से उतरा तथा ऑफिस की तरफ चलने लगा। इसी बीच आवास विकास की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर घायल हो गया। उसे  गिरता देख आसपास के राहगीर दौड़ पड़े। वही ऑफिस में बैठे दिनेश कश्यप उसे पहचान कर अपने  निजी नौकर रामू के द्वारा जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 वहीँ दूसरी घटना में सड़क  दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को असोहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी  हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसी बीच उनकी हालत में कोई सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया ।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार कृपाशंकर 23 पुत्र रामाधार तेज शंकर पुत्र रामाधार निवासीगण असोहा व थाना असोहा किसी कार्यवश कांथा की ओर जा रहे थे।  तभी अचानक उनकी बाइक पर कांथा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर जा गिरे जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उनकी हालत नाजुक देख आज फादर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी हालत में सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

No comments