बीमार वृद्ध का शव गांव के बाहर नाले में मिला, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप
उन्नाव। थाना माखी अन्तर्गत घर के बाहर बने
बंगले में सो रहे एक बीमार वृद्ध को अज्ञात लोगों ने हत्या कर गांव के बाहर कच्चे
नाले मे फेंक भाग निकले। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतक के पुत्र ने पिता की
हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी अनुसार श्याम लाल 60 पुत्र स्व0 झाउ लाल लोधी
निवासी उम्मेदखेड़ा थाना माखी बीते कई दिनो से बीमार चल
रहा था। उसी दौरान गत
मंगलवार की रात खाना खाने के बाद बाहर बंगले मे सो गया। सुबह जब परिजन उठे। तो
बंगले में उन्होने जा कर देखा तो वृद्ध श्याम अपने बिस्तर से गायब था। परिजनों ने
उन्हे खोजना शुरू कर दिया। इसी दौरान श्याम के बेटे अभिलाष व श्याम लाल की पत्नी
महोदई ने काफी देर तक इधर उधर खोजने के बाद खेतों की ओर निकल गए। इसके बावजूद जब
वे खोज नहीं पाऐ तो वे थक हार कर घर की ओर चल पड़े। इसी दौरान उनकी निगाह घर से
करीब आधा किलोमीटर दूर गांव के ही एक कच्चे नाले की तरफ गई। जहाॅ श्याम की लाश पड़ी
हुई मिली। परिजनों के अनुसार 2011 में कोमा में वृद्ध श्याम लाल चला गया था।
वहीं तब से उसका इलाज चल रहा था। पुत्र ने उसकी हत्या होने का आरोप लगा पुलिस को
तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन
में जुट गई है।

No comments