शहर से निकली धम्म यात्रा
उन्नाव। गत 10 जनवरी को फरूखाबाद के बौद्ध स्तूप
संकिसा से निकली धम्म पद यात्रा रविवार के दिन शहर से होती हुई निकली। बौद्ध
भिक्षुओ द्वारा निकाली गई पद यात्रा 25 जनवरी को लखनऊ कें विधानसभा में मुख्यमंत्री व
राज्यपाल को एक ज्ञापन देने के साथ सम्पन्न होगी। धम्म पद यात्रा का संचालन कर रहे
भिक्खू नागसेन व नेत्तृव भिक्खू धम्म कीर्ति ने किया। भिक्खू धम्म कीर्ति ने बताया
कि उनकी तीन मांगे है। पहली संकिसा बौद्ध स्तूप को मुक्त कराना, दूसरी चैरासी
फुट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाना, तीसरी बौद्ध स्तूप का सौंदर्यी करण
कराया जाना। वे इन सभी मांगों को लेकर फरूखा बाद के जिलाधिकारी व अन्य जिम्मेदारों
से मिल चुके हैं लेकिन उससे कुछ हल नहीं हुआ। जिस पर वे लखनउ जा रहे है। उनके साथ अशोक मौर्य, कामरेड कर्मवीर
शाक्य, प्रोफेसर
शैतान सिंह शाक्य,
शिवसरन शाक्य, बनवारी लाल शाक्यं, डा नवल किशोर
शाक्य सुभाष शाक्यं, बेंचेलाल शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, विमल शांक्य, अशोक कुमार
शाक्य, अवनीश
कुमार शांक्य, आराम
सिंह, देवकी
नंदन, रामकुमार
गौतम, सचिन
गौतम, रामकुमार
गौतम, रामनरेश
शाक्यं, नैपाल
सिंह, डां
सेवाराम शाक्य विद्याराम शाक्य व सुरेश गौतम आदि पद यात्रा में शामिल थे।

No comments