Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लखनऊ कानपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से दहीचैकी राजमार्ग में लगा जाम


उन्नाव। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक राजमार्ग के डिवाइटर से टकराकर पलट गया। जिससे उसमें रखा बांस पूरे मार्ग में बिखर गया तथा मार्ग मंे बांस के बिखर जाने से जाम की स्थिति आ गई। जाम के लगने से प्रषासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन पुलिस कर्मियों ने मौके पर आ कर करीब एक घटें की मसक्कत कें बाद जाम खुलवा सके।

प्राप्त जानकारी अनुसार दहीचैकी के एक ढाबे के पास राजस्थान का एक ट्रक राजस्थान आई जी 8368 लखनऊ कानपुर के मध्य राजमार्ग पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें रखा बांस लखनऊ से कानपुर की ओर पट्टी पर बिखर गया। देखते ही देखते लखनऊ से कानपुर की ओर भीषड़ जाम की स्थिति बन गई। जल्दी में गुजर रहे वाहन चालको ने जहाॅ भी रास्ता मिला निकलना चाहा। जिसकें चलते स्थिति और भी विकराल बनती चली गई। जाम के चलते प्रषासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से वाहनो को निकालने के लिए रास्ता बनाया। वहीं क्रेन से बांस से लदे ट्रक कांे मुख्य मार्ग से हटाया गया। इस दौरान मार्ग पर भारी अस्त व्यस्तता का माहौल बना रहा।

भीषड़ जाम के दौरान एक बाइक सवार टैम्पो चालक से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों में मामूली बहस तकरार में बदल गई। वहीं कुछ यात्रियो के सुलह समझौता करा देने के चलतंे दोनो चलते बने। हालाकिं बाइक सवार ने टैम्पो चालक को देख लेने की धमकी देने से नहीं चूका।
आखिर गलत दिषा में राजस्थान का ट्रक कर क्या रहा था

लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा बांस लदा ट्रक अचानक लहर खाते हुए बाई तरफ कानपुर से लखनऊ की ओर के मार्ग की तरफ जाते हुए डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। वहां पर मौजूद चांदपुर गांव के रमेष के अनुसार वह अचानक डिवाइडर को क्रास करते हुए दूसरी तरफ गया। वहीं उनके अनुसार उस समय ट्रक के आसपास कोई अन्य वाहन भी नहीं था। आवास विकास के उमाकान्त के अनुसार चालक नषे की हालत में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

No comments