बीसपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत
बागपत - बीसपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह गुर्जर बुधवार रात को हजरतगंज के रॉयल होटल में ठहरे थे जहा पर उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई. परिवारजनो ने जताया हत्या की आशंका।
नोएडा के बड़े रसूखदार रहे सत्यवीर पहलवान दिल्ली के शहादरा में रह रहे थे। लखनऊ के मलिहाबाद में उनका फार्म हाउस है। मंलवार को वह लखनऊ आ, थे और बर्लिंग्टन चैराहे के पास स्थित रॉयल होटल में ठहरे थे। और सत्यवीर के साथ उनके कुछ साथी भी थे। साथियों ने बताया कि मंलवार शाम वे सभी हजरतगंज स्थित सहाराज मॉल घूमने गए थे। और इसके बाद रात करीब 11 बजे वे रॉयल होटल लौटे साथियों के अनुसार यहां पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई । तत्काल लोग उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए , भेज दिया है। सभी ने आशंका जताई है कि फूड प्वॉइजनिंंग के चलते सत्यवीर पहलवान की मौत हुई है।
उधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिवारीजन खबर पाकर पहुंचे लखनऊ उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।

No comments