Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चित्रकूट पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास



चित्रकूट/लखनऊ- आज रविवार को सर्द हवाओं के बीच पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  प्रताप गोपेन्द्र के नेतृत्व में  कर्वी कस्बे में जनपद के सभी थानों व चौकी प्रभारियों सहित पुलिस जवानों द्वारा दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया सभी थाना और चौकी प्रभारियों को उनके थाना व चौकी फोर्स के साथ अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर अभ्यास कराया गया । इसके बाद पुलिस लाईन में  सभी पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया,
जिसमें थाना प्रभारियों तथा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आधुनिक दंगा नियंत्रण शास्त्रों का प्रयोग करके सबको दिखलाया गया । अभ्यास में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रधिकारी नगर सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक तथा सभी चौकी प्रभारी सम्मिलित रहे ।यह अभ्यास किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था सम्बन्धी समस्या से निपटने के लिये किया गया है ।

No comments