शिव भक्तों की उमडी भीड़
सरोसी उन्नाव - जनपद से प्रसिद्ध लोधेश्वर कांवर मेला का पूर्णिमा से शुभारंभ हो गया श्रद्धालु रंग बिरंगी कांवर के साथ बम भोले का उदघोष करते हुए अपनी टोली के साथ निकल रहे हैं।
परियर बिठूर घाट पर हजारों की संख्या में कांवरिया पहुंचते हैं और गंगा स्नान करने के पश्चात पवित्र गंगाजल अपनी कांवर में रख कर बाराबंकी जनपद के महदेवा लोधेस्वर में जल चढ़ाने के लिए पैदल निकलते हैं इस कांवर मेला में उरई जालौन, कानपुर अकबर पुर कन्नौज हरदोई फतेहपुर उन्नाव सहित कई जनपदो के लाखों शिव भक्त दर्शन के लिए जाते हैं माना जाता है कि जो भी सच्चे मन से कोई भी मनौती मांगता है उसके पूर्ण होने पर कांवर में जल लेकर महादेव पर चढाते हैं इसके लिए शिव भक्त एक माह पूर्व से ही अपनी तैयारी करने लगते हैं और गांव के किसी शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना शुरू कर देते हैं और रंग बिरंगी रंग की कांवर सजा कर गंगा तट पर पहुंच कर घाट के पंडा के बताये अनुसार स्नान करने के पश्चात पूजा अर्चना कर पवित्र गंगाजल लेकर महदेवा के लिए रवाना हो जाते हैं यह कांवर मेला फाल्गुन मास की पूर्णिमा से शुरू हो जाता है और शिव रात्रि तक अनवरत चलता रहता है।

No comments