अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
सरोसी उन्नाव -- मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सी एच सी सफीपुर भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
माँखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरा भवानी खेड़ा गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र राम सिंह 27 वर्ष घर पर परचून की दुकान चलाता था जिसका सामन लेने के लिए वह चकलवंशी कस्बा आया था और घर जा रहा था परियर चकलवंशी मार्ग पर पेट्रोल पंप से पहले किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
रिपोर्ट- सनी सिंह
No comments