Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कार से सीधी भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

उन्नाव। बांगरमऊ के नानामऊ रोड पर बाइक और कार की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बाहर रिफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला मेमारन टोला निवासी फूलबाबू पुत्र जमाल अहमद अपनी बाइक से जा रहा था तभी नानामऊ रोड पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार कार से सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार  उछलकर कार के शीशे से जा टकराया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। उसे तुरंत यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

No comments