डीसीएम की चपेट में आ एक की मौत , अन्य घायल
उन्नाव। बीघापुर उन्नाव बारात जा रही एक वैन को डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे मारुति वैन में बैठे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार बीघापुर कस्बे से कृष्ण प्रताप पुत्र जयकरण की बारात बीघापुर से रायबरेली जिले के परिगावा गांव जा रही थी मारुति वैन में बैठे बाराती श्री चंद्र वर्मा मारुति चालक बबुआ अवस्थी प्रवीण कुमार मोहनलाल विकास कनौजिया सभी निवासी कस्बा बीघापुर अभी लालगंज कस्बे पहुंचे ही थे कि पीछे से ओवरटेक कर रहे डीसीएम ने बगल से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मारुति वैन पलट गई मारुति वैन में बैठे श्री चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई वही बबुआ अवस्थी प्रवीण कुमार मोहनलाल विकास कनौजिया को अन्य बारातियों ने लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बारातियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया श्री चंद्र वर्मा की मौत हो जाने के कारण सारे बारातियों की खुशी मातम में बदल गई ।

No comments