सत्ताधारियों के अपने ही नहीं देते टोल, करते अभद्रता
उन्नाव। बांगरमऊ के टोल प्लाजा में अभद्रता का मामला प्रकाश में आने से हलचल मच गई। जहां
नशे में धुत दो कारों पर सवार सत्ताधारी नेता बिना टोल टैक्स दिए जबरन हाईवे पर चढ़ने लगे। टोलकर्मी ने दोनों कारों को रोकने की कोशिश की। तब कार सवार अपने को सत्ताधारी नेता के करीबी बताते हुए टोलकर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। टोलकर्मी ने घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देने के साथ पुलिस में मामले से संबंधित केस दर्ज कराया। एक्सप्रेस वे के उच्चाधिकारियों ने मोबाइल फोन से लखनऊ टोल नाके को सूचना दी। लखनऊ टोल नाके पर दोनों गाड़ियां रोक ली गई। इधर गंजमुरादाबाद के चौकी इंचार्ज में फोर्स के लखनऊ टोल नाका पर पहुंच गए और दोनों कारों में सवार सात लोगों को कोतवाली ले आए। जहां सीएचसी में उनका मेडिकल कराने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

No comments