Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लाठी डंडों से पीटकर युवक की हत्या

उन्नाव। शहर कोतवाली के गांव भवनी खेड़ा निकट ललऊखेड़ा बाईपास निवासी वीरेन्द्र 28 पुत्र रामपाल पासी दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। इसी बीच रविवार कि सुबह मजदूरी जाने को कह घर से बाहर निकला था। इसी बीच देर शाम  उसके भाई राजेश को किसी ने बताया कि उसके भाई वीरेंद्र को गांव के ही कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर पीट-पीटकर घायल कर दिया है। तथा परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए हैं। आनन फानन वह जिला अस्पताल लाया तब तक उसके भाई की मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि उसके भाई को गांव के ही  युवक ने जवाहरखेड़ा जाने वाली रोड पर पीटकर रक्तरंजित हालत में फेंक दिया था। 

No comments