Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आशा ज्योति केंद्र कि सुगम कर्ताओं ने जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी की पत्नी डॉक्टर हेमलता के मार्गदर्शन में काशीराम कॉलोनी की महिलाओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

उन्नाव। आशा ज्योति केंद्र 181 की सुगमकर्ता रंजना श्रीवास्तव, आयुषी सिंह व महिला आरक्षी
ललिता, होमगार्ड सीमा, नायब तहसीलदार नैंसी व उनके सहायकों द्वारा काशीराम कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पालीथीन उठवाकर महिलाओं से बोरी में भरा यथोचित स्थानों में डलवाया गया।
 इस दौरान महिलाओं को साफ सफाई बेहतर स्वास्थ्य आदि की जानकारी दी गई। तथा उनकी हौसला अफजाई के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार जरीना को मिला इसी क्रम में दूसरा पुरस्कार सरोज को तथा तीसरा पुरस्कार निधि गौतम को मिला। वहीं सांत्वना पुरस्कार के तौर पर चौथा पुरस्कार फूलकुमारी को जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी की पत्नी डॉक्टर हेमलता  के हाथों द्वारा वितरित कराया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments