ताज के दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश हुआ निषेध
आगरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ;एएसआईद्ध ने रविवार को ताजमहल के दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश किया गया बंद । बड़े गेट को बंद करके इसकी खिड़की से पर्यटकों को किया गया बाहर।
इस फैसले से गुस्साए दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को बंद करके एएसआई के खिलाफ की नारेबाजी ।इसके बाद एसीएम चतुर्थ विनीता सिंह को सौंपा ज्ञापन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद एएसआई ने रविवार से दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी थी। रविवार को सूर्योदय से ही गेट को नहीं खोला गया। और इस पर प्रवेश निषेध का बोर्ड भी लगा दिया गया। यहां टिकट खिड़की शू कवर और डीएफएमडी को हटा दिया गया। ताज देखकर लौटने वाले पर्यटकों के लिए दक्षिणी गेट को निकास द्वार के रूप में खोला गया। ताज के दक्षिणी गेट के दुकानदारए एंपोरियम और होटल स्वामियों ने एएसआई के फैसले को तानाशाही बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है इस गेट को बंद करने के पीछे सुरक्षा का तर्क दिया जा रहा है।लेकिन यहां का रहने वाला हर दुकानदार और निवासी ताज की सुरक्षा को लेकर खासा सजग है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से इस गेट को बंद करने की बात बेमानी है।
विरोध में दक्षिणी गेट के होटल एंपोरियम गिफ्ट शॉप खानपान की दुकानें फोटो स्टूडियो आदि बंद रहे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दुकानदारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम चतुर्थ को सौंपा। जिसमें दक्षिणी गेट को पुनः सुचारु रूप खोलने की मांग की गई।

No comments