कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन किया. गोरखपुर में बीजेपी की तरफ से उपेन्द्र दत्त शुक्ला और कांग्रेस के उम्मीदवार सुरहिता करीम ने नामांकन पत्र भरा. वहीं फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार मनीष मिश्रा ने नामांकन किया. गोरखपुर में उपेन्द्र शुक्ला के नामांकन के दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. उपेन्द्र शुक्ला के नामांकन से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में जुलूस निकला गया।
नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद रहे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री जयप्रसाद निषाद और उपेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे. यूपी के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, सांसद पंकज चौधरी, सांसद जगदम्बिका पाल, शरद त्रिपाठी, निलम सोनकर और रविन्द्र कुशवाहा भी शामिल हुए।

No comments