अन्ना हजारे भूमि अधिग्रहण को लेकर करेगें किसानों की आवाज बुलंद
उन्नाव।
ट्रांस गंगा सिटी की भूमि पर बिग बॉस सेलेब्रिटी संपत पाल के बाद देश के
अग्रणी समाज सुधारकों में से एक अन्ना हजारे भी किसानों के हक मैं आवाज
बुलंद करने के लिए आ रहे हैं। इस विषय में समाजसेवी अन्ना हजारे के नजदीकी
की रहे नेताओं ने यूपीएसआईडीसी के द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन की वापसी के
लिए चल रहे हैं किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर बी एन पाल से
मुलाकात की। इस मौके पर डॉक्टर बी एन पाल ने अन्ना के सहयोगियों से बातचीत
की और किसानों के हक में आवाज उठाने के लिए ट्रांस गंगा सिटी धरना स्थल पर
आने की मांग की। अन्ना के सहयोगियों ने अन्ना हजारे से बातचीत कर किसानों
के लिए सहयोग मांगा। इस संबंध में पत्रिका से बातचीत के दौरान डॉक्टर बी एन
पाल ने बताया कि अन्ना हजारे मार्च महीने में आना प्रस्तावित है। उन्होंने
कहा कि अन्ना हजारे अप्रैल महीने में दिल्ली में एक बार फिर धरना देने जा
रहे हैं। इसके लिए वह विभिन्न स्थानों पर रैली कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत
मार्च महीने में उनकी एक रैली सीतापुर में होने जा रही है। इसी दौरान वह
उन्नाव में किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए आएंगे।
यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन के खिलाफ हैं किसान
गौरतलब है ट्रांस गंगा सिटी के लिए यूपीएसआईडीसी द्वारा शंकरपुर सराय सहित कई गांव की जमीने अधिग्रहित की गई थी अधिग्रहण के समय की गई अनियमितताओं के खिलाफ किसान आंदोलित है। धीरे धीरे किसान आंदोलन के पक्ष में बड़े-बड़े नेताओं ने कूदकर मुखर आवाज दी जिसमें ठपहह ठवेे सेलिब्रिटी वह गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल शामिल है। ऐसे में कहा जा सकता है कि किसानों की जमीन में चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। यूपीएसआईडीसी द्वारा किसानों की जमीन का अतिक्रमण अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धरना स्थल पर लगातार किसानों द्वारा धरना दिया जा रहा है।
सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के साथ उन्नाव आने का प्रोग्रामगुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल पहले से ही किसानों के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वही अन्ना हजारे किसानों के बुलावे पर उन्नाव आने को तैयार हैं। अन्ना हजारे के कार्यक्रम को लेकर किसान काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से अन्ना हजारे का इंतजार कर रहे हैं। डॉ बी एन पाल ने बताया कि उड़ीसा राज्य के अक्षय कुमार जो वहां के उभरते अन्ना हजारे माने जाते हैं। वह किसानों के पक्ष में चल रही लड़ाई को सहयोग देने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग मानी नहीं जाती है। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विधानसभा में भी किसानों की बात को उठाने के लिए प्रयास किए गए हैं। डॉक्टर बी एन पाल ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा हर हाल में की जाएगी।

No comments