आपसी कलह को शांत कराने गए साले को युवक ने धुना
उन्नाव।पति पत्नी के बीच आपसी कलह को शांत कराने गए साले को युवक ने धुन दिया, घायल को परिजन सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उअसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार बहनोई अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता है। जिसके चलते वह उनके बीच आपसी कलह को लेकर सुलह करने गया था।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मवई ब्रह्मनान
गांव में रहने वाले इंद्रजीत उर्फ गुल्लू जो अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़ित
करता था। पति से पत्नी पर हो रहे प्रताड़ना को लेकर पहले कोतवाली में भी
तहरीर दी गई थी। मगर कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया
था। मगर पति से हो रही लगातार प्रताड़ित पत्नी ससुराल छोड़ मायके में रहने
लगी थी। जिससे अक्सर कहासुनी हुआ करती थी। जिसको लेकर बीते
रविवार को सुबह साला
रिंकू अपने मौसा शिव कुमार की दुकान पर खड़ा था। इतने में ही अचानक वहां पर
रिंकू का जीजा भी आ गया और वहां कहासुनी होने लगी। मौका देख जीजा ने पास
में रखी लोहे की रॉड से साले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे मौके पर
पहुंची सौ नंबर पुलिस व परिजनों ने मिलकर घायल को निकट के सीएचसी में भर्ती
कराया। जहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

No comments