Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गाँव में नालियों की निकासी रोक, दबंगो ने कब्जा लिया ग्राम समाज का तालाब

उन्नाव। थाना आसीवन  विकास खण्ड मियाँगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बुढा़न पुर के रहने वाले दबंग के द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि एवं नाबदानों के जल निकासी के लिए बनी नाली पर जबरन कब्जा कर लेने से नाबदानों का पानी खड़न्जे पर भर रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा थाने से लेकर तहसील दिवस मे प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्यवाही तो दूर कोई देखने नही आया है। जिसको लेकर योगी सरकार पर लग रहा है प्रश्न चिन्ह?                         
मिली जानकारी के अनुसार थाना आसीवन विकास खण्ड मियाँगंज के ग्राम बुढा़न पुर निवासी बब्लू ने गांव के लोगों के नाबदानों के पानी के निकास के लिए बनी नाली व ग्राम पंचायत की छोटी तलइया के रूप में स्थित भूमि जहाँ पर जाकर पानी इकट्ठा होता था। उस पर बल पूर्वक कब्जा कर लिया है। जिससे ग्रामीणों के नाबदानों का पानी खड़न्जा मार्ग से लेकर घरों मे भरा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को आने जाने में मुसीबतें तो उठानी ही पड़ रही है साथ ही जिन्दगी नर्क बन कर रह गई है। गांव वालों में राजू, भगवान् दीन सुखीलाल कुंजीलाल रामबिलास पुष्पा, रेशमा किशोर राम स्वरुप मेवालाल इत्यादि लोगों ने बताया कि नाली बन्द कर देने से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर थाने से लेकर तहसील दिवस मे प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन दबंग के खिलाफ कार्यवाही तो दूर कोई भी जांच करने नही आया है। अगर शीघ्र इसकी जांच होकर कार्यवाही नहीं हुई तो सब लोग जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेगें।  साथ ही लोगों ने कहा कि सरकार बदली थी तो विश्वास हुआ था कि अब सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त होगी लेकिन सब बेकार पिछली और वर्तमान सरकार में कोई भी अन्तर नही है।
रिपोर्ट सनी कुमार 

No comments