पूर्व सांसद ने भिजवाई राहत सामग्री
उन्नाव - हसनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर तरेहा गाँव में अग्निकाण्ड की घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ और एक बच्ची पल्लवी की बड़ी हृदय विदारक मृत्यु हो गई।
पीड़ित परिवार को पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने एच0एन0डी0सी0 ट्रस्ट के महाप्रबंधक अनूप कुमार मेहरोत्रा के नेतृत्व में राहत दल गाँव भेजकर पीड़ित परिवार के लिये जरुरत का सामान अनाज, कपड़े, तिरपाल, बर्तन आदि भिजवाया और बच्ची की मौत पर दुख प्रकट किया।
पीड़ित परिवार ने घर का सब कुछ तबाह हो जाने के बाद आयी परेशानी में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन का सहायता के लिये आभार व्यक्त किया।

No comments