खाली बोतल मशीन में डालने पर मिलेगा दस रुपये का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज
DESK - राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पर्यावर
ण संरक्षण को बढावा देने के लिए एक नई मशीन लगाई गई है। इस मशीन में प्लास्टिक की खाली बोतल डालने पर आपको अपने मोबाइल फ़ोन पर दस रुपए का फ्री रिचार्ज मिल सकता है। रेलवे की ओर से यह मशीन प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए लगाई गई है। इस मशीन में प्लास्टिक की खाली बोतल डालने पर यह उसका चूरा बना देती है और इसका इस्तेमाल प्लास्टिक रिसाइकलिंग के लिए होता है। इससे प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। लोग इस मशीन के उपयोग के लिए प्रेरित हो इसके लिए इसमे एक खाली बोतल डालने पर 10 रुपए का फ्री प्रोमो कार्ड दिए जाने की व्यवस्था की गई है। यह कार्ड आपको अपने मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगा। एक मोबाइल नंबर पर अधिकतम तीन बार ये फायदा लिया जा सकेगा। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मशीन स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास लगाई गई है. ताकि अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें ।
No comments