लेनिन पेरियार के बाद अब यूपी में तोड़ी गई बाबासाहब की मूर्ति
त्रिपुरा तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में लेनिन और श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों को तोड़ने की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है घटना थाना मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द की है। सूचना मिलते ही किसी अप्रिय घटना और तनाव बढ़ने को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों का कहना है कि मामला राजनैतिक नहीं है. बल्कि जमीन का विवादित मामला बताया जा रहा है।

No comments