क्रेशर मशीनों की डस्ट से बर्बाद हो रही गेंहू की फसल
छत्तीसगढ - जनपद बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत सोहागपुर में लगी क्रेशर मशीनों से निकलनी वाली डस्ट से पास के खेतों में खड़ी गेहूँ की फसल को नुकसान हो रहा है, क्रेशर मशीनें गाँव के पास लगी होने के कारण, मशीनों की आवाज से ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा है जिससे ग्रामीणों में कई तरह की बीमारियां हो रही है। सूबे की सरकार द्वारा शिकायत निवारण के लिए शुरू किए गए लोक स्वराज अभियान पर भी आनलाइन शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है।
रिपोर्ट - पहलाद साहू (छत्तीसगढ़)

No comments