बदमाशों ने डॉक्टर का गाला रेतकर की हत्या
उत्तर प्रदेश - राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक डाॅक्टर की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद डाॅक्टर के शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत डाॅक्टर की पहचान असगर के रूप में हुई जो बालागंज हॉस्पिटल में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक डाॅक्टर असगर बालांगज के रहने वाले थे। जो मंडियाव में क्लीनिक की जगह तलाश रहे थे। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।
वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिनके सहारे पुलिस जल्द दोषियो का पता लगा लेगी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। डाॅक्टर की बेरहमी से कत्ल की वारदात के मामले में पुलिस मड़ियांव इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खांगाल रही है। जिससे पुलिस को कोई सुराग हाथ लग सके। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि अखिर डाॅक्टर की किससे रंजिश थी। जो बदमाशों ने इतनी बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी।

No comments