लैंड होने के समय क्रैश हुआ विमान, 50 लोगों की मौत
काठमांडू- नेपाल में काठमांडू इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विमान क्रैश हो गया। यह विमान बांग्लादेश की यूएस बांग्ला एयरलाइन का था। विमान त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पूर्वी भाग में जाकर गिरा। खबरों के मुताबिक विमान में 71 लोग सवार थे। जिनमें से 38 लोगों के मारे जाने की खबर है काठमांडू पोस्ट के अनुसार विमान हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान यूएस बंगला एयरलाइंस का था। पुलिस के अधिकारियों ने हादसे में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि 23 घायल बताए जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हवाई अड्डे से धुएं का गुबार दूर.दूर तक नजर आया रहा था।
वहीं पर्यटन मंत्रालय के जॉइंट सचिव सुरेश आचार्य के मुताबिक 23 घायलों को अभी तक बचा लिया गया है और अलग.अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बचाव कार्य में नेपाल की सेना भी जुटी हुई है। प्रवक्ता के मुताबिक लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे की तरफ झुका और पास के फुटबॉल ग्राउंड में जाकर क्रैश हो गया। विमान ढाका से काठमांडू आ रहा था। हवाई अड्डा के प्रवक्ता बिरेंद्र प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि हम आग को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है और अन्य सभी उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। हम अब यात्रियों को विमान से निकालने पर ध्यान दे रहे हैं।
No comments