नदिया घाट पर चल रहा अवैध खनन तीन डंपर सहित जेसीबी जप्त
जरूवाखेडा - तीसरी लाइन का काम करवा रहे ठेकेदार द्वारा शासकीय भूमि ग्राम पंचायत किशनपुरा के तालाब पर अबैध उत्खनन रातो रात हो रहा है जिसकी जानकारी सागर नायब तहसीलदार विनयमूर्ति शर्मा को मिलने पर वह अपने अमले के साथ घटना स्थल पर पहुच कर खुदाई रुकवाई जेसीबी सहित तीन डंफर जप्त कर लिए । ठेकेदार के एक मजदूर से जब संवाददाता ने पूछा तो उसने कहा कि मुझे पंचायत से प्रस्ताव मिला है जबकि तहसीलदार को जांच के दौरान उनके पास कोई भी कागज नही मिले उल्लेखनीय है कि तीसरी लाइन और सागर बीना रोड के काम लगने से रातो रात मौरंग और मिट्टी का अवैध
खनन हो रहा है जिसमे कुछ स्थानीय लोग और ठेकेदार शासन को लाखों रुपये की चूना लगा रहे हैं।
---रिपोर्ट - हेमंत
सागर मध्यप्रदेश

No comments