कही ईवीएम खराब तो कही वोटर लिस्ट में नाम नहीं, सामने आई ये गड़बड़िया
फूलपुर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए रविवार की सुबह शुरू हुए मतदान में कई गड़बड़ियां सामने आईं है। कई बूथों पर ईवीएम मशीन के नही चलने से मतदान में बाधा आई तो कई बूथों पर लोग मतदाता सूची
में अपना नाम न पाकर परेशान रहे। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की तमाम कवायद और प्रशिक्षण के बावजूद ईवीएम के संचालन संबंधी परेशानी सामने आई। इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तीन ईवीएम खराब हो गई। जिसके चलते मतदान आधे घंटे तक रुका रहा। मशीन बदलने के बाद पुनः शुरू किया गया। श्यामलाल इंटर कॉलेज चकिया में मतदाता सूची में नाम न पाकर कई लोग परेशान रहे। चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने चकिया के ही एचवीएम स्कूल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही मतदान कार्मिकों कस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी।

No comments