प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रेस क्लब की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा
उन्नाव - प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रेस क्लब कार्यालय कब्बा खेड़ा मे एक बैठक आहूत की गई बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता मे हुई ।
जिसमे की महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और कुछ विशेष निर्णय लिए गए।
• जो भी मेम्बर कार्य समिति व क्लब के सदस्य होने के बाद भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उनको 20 मार्च तक देना होगा लिखित स्पष्टीकरण।
• प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की सहयोग राशि न देने वाले सदस्यों को 25 मार्च तक कार्यालय में जमा करनी होगी सहयोग राशि ।
• नए और पुराने सदस्यों को 30 मार्च तक कार्यालय में आकर सदस्यता की र्निधारित प्रक्रिया 2 फोटो सहित हर हाल में पूरी करनी होगी।
बैठक मे दया शंकर यादव, आशीष गौड़ , शेखर गुप्ता,
गौरव शर्मा , मनीष पांडेय , विशाल सिंह , अनुराज भारती , योगेंद्र यादव , प्राचींद्र मिश्रा, अंशु पांडेय , पंकज यादव , कृष्णा तिवारी , संतोष तिवारी, प्रवेश सिंह , संतोष तिवारी , आरिफ बेग , नासिर खान सहित क्लब के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments