प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे बालकृष्ण दोशी
नोबल पुरस्कार के बराबर माने जाने प्रतिष्ठित प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे भारत के मशहूर आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी। यह पुरस्कार आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को दिया जाता है। बालकृष्ण दोशी का जन्म पुणे में हुआ। 90 साल के दोशी यह पुरस्कार पाने वाले 45वें प्रित्जकर विजेता और भारत के पहले व्यक्ति होंगे। पुरस्कार लेने के लिए दोशी मई में टोरंटो जाएंगे और वहां लेक्चर भी देंगे। प्रित्जकर ज्यूरी ने बताया कि बालकृष्ण दोशी ने ऐसा आर्किटेक्ट बनाया है
जो गंभीर गैर.आकर्षक और ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते हैं। उनके अंदर अपने
देश और लोगों के जीवन में योगदान देने की इच्छा होने के साथ ही जिम्मेदारी
की गहरी समझ है। उच्च गुणवत्ता प्रामाणिक वास्तुकला के जरिए उन्होंने
सार्वजनिक प्रशासन और उपयोगिताओं। शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थान और
रिहायशी और प्राइवेट क्लांइट्स और दूसरी इमारतें बनाई हैं।

No comments