मधुमक्खी हमले से हलकान हुए कस्बाई
चकलवंशी। उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन बडी़ बाजार में तब अफरा तफरी मच गयी जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड में लगी मधुमक्खियों के छत्ते में ईटा मार दिया जिससे बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों को मधुमक्खियां काटने लगी। लोगों ने आग का सहारा लेकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
मधुमक्खियों के प्रहार से गाँव सुभानी खेड़ा निवासी छोटु पुत्र सुरेश व ग्राम कादिरपुर निवासी बदलु को घायल कर दिया जिससे पूरी बाजार मे अफरा तफरी का माहौल बन गया, छोटु पुत्र सुरेश की हालत गंभीर देखकर दीपकदुबे पुत्र सतीश दुबे एडवोकेट ने अपनी स्वयं की गाड़ी मे घायलो को बैठा कर नजदीकी सी एस सी मियागंज में भतीं कराया जहां पर इलाज चल रहा है।

No comments