द वॉइस इंडिया किड्स के फाइनलिस्ट उन्नाव में हुए सम्मानित
उन्नाव -
एंड टीवी के सिंगिंग रियालिटी शो "द वॉइस इंडिया किड्स" के तीन फाइनलिस्ट का सिविल लाइन स्थित सुजान विला में भव्य स्वागत व सम्मान हुआ ! रनरअप गुवाहाटी की श्रुति गोस्वामी, जयपुर से मोहम्मद फ़ाज़िल और कानपुर की बेटी गुनतास कौर का कार्यक्रम आयोजक अजीत पाल सिंह ने विधिवत परिचय देते हुए बताया कि मुम्बई से कानपुर कार्यक्रम में शिरकत करने जाने के बीच उन्नाव में अल्प विश्राम के दौरान पत्रकार बंधुओं और प्रशंसको से रूबरू हो अपने गीत भी गाए ! श्रुति गोस्वामी ने “दिल को हर बार रोका रोका” , मोहम्मद फ़ाज़िल ने“मैं निकला गड्डी ले के” और गुनतास कौर ने “तेनू काला चश्मा जचदा वे,”सुनाकर सबको तालियां बजाने और झूमने पर मजबूर किया | समाजसेविका निम्मी अरोड़ा, प्रतीक टंडन, अतुल मिश्र, समाजसेवक डॉ मनीष सिंह सेंगर, कॉमेडियन लक्ष्य निगम, सलमान ख़ान आदि ने माल्यार्पण कर तीनो प्रतिभाओ का स्वागत किया वहीं अजीत पाल सिंह,राम तनेजा, जी०एस० भदौरिया,अमरजीत सिंह पम्मी आदि ने बुके भेंट कर सम्मान किया | इस अवसर पर तीनों प्रतिभागियों के परिवार के लोग भी उपस्थित रहे |

No comments