मासूम बच्ची को बाप ने बोरे में भर जिन्दा फूका
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को बोरे में डालकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम का कसूर बस इतना था कि वह अपने पिता को शराब पीने से मना कर रही थी। इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई। लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिता भी ऐसा कर सकता है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बतादे कि कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के हरसेना गांव में महिपाल नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को महिपाल की पत्नी काम करने के लिए खेत गई हुई थी। महिपाल घर पर था और उसकी बेटी सोमवती (5) भी घर ही थी। पुलिस के मुताबिक सोमवती मासूम जरूर थी लेकिन अक्सर अपने पिता को शराब पीने के लिए मना करती थी। सोमवार को भी उसने अपने पिता को शराब पीने से मना किया। इससे महिपाल के सिर पर खून सवार हो गया और उसने बेटी को एक बोरे में डाल दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। मासूम चीखती रही लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। चीख.पुकार की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख महिपाल भागने लगा तो उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को जलाकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments