पति ने पत्नी पर फेका तेजाब
उत्तर प्रदेश। शामली में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेककर हमला कर दिया। इस हमले से महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसके चलते उसे आनन.फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के मोहल्ला खेल का है। कांधला की रहने वाली इसराना की शादी कस्बे के ही फिरोज उर्फ मंत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के सम्बन्ध ठीक नहीं चल रहे थे। जिसके चलते दोनों में मनमुटाव चल रहा था।
आरोप है कि फिरोज उर्फ मंत्री अपने साथी अलीशेर के साथ इसराना के पास आया और उसके ऊपर तेजाब उड़ेल कर फरार हो गया। घर में मौजूद लोगो ने आनन फानन में तेजाब से घायल इसराना को कांधला की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में इसराना की हालत गंभीर बनी हुई है। इसराना के परिजनों ने इसराना में के पति फिरोज उर्फ मंत्री व उसके साथी अलीशेर के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments