यूपी का पहले रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह से हुई महिलाओं के हाथ
![]() |
| फीता काटते हुए महिला कर्मी |
वीआइपी की जगह लेडी कल्चर
आमतौर पर ऐसे आयोजनों में वीआइपी कल्चर हावी रहता है लेकिन, डीआरएम ने दीप प्रज्ज्वलन, नारियल फोडऩे से लेकर फीता काटने तक सभी आयोजन स्टेशन में तैनात महिलाओं के हाथों से ही कराए। स्टेशन डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब से गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन, टिकटों के वितरण, टिकटों के आरक्षण व सुरक्षा जैसी सभी अहम जिम्मेदारियां महिलाएं ही वहन करेंगी। इंजीनियरिंग सेक्शन में भी महिलाएं ही होंगी। फिलहाल 26 महिलाओं का स्टॉफ तैनात किया गया है, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया, गोविंदपुरी में अभी जीआरपी की चौकी है लेकिन अब यहां जीआरपी व आरपीएफ के थाने खोले जाएंगे। आरपीएफ ने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और निगरानी शुरू हो गई है।

No comments