9 मार्च को ब्लाक प्रमुख का होगा उपचुनाव, जंग का हुआ शंखनाद
![]() |
| प्रशासन में सत्ता का दिखा असर |
नामांकन में शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा मौके पर पहुंचे और मातहतों को सुरक्षा संबधी दिशा निर्देश दिए और कहा कि आचार संहिता का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूरे ब्लाक का भ्रमण कर पीडी इंद्रसेन सिंह आदि को मतदान व मतगणना के बारे में बताया और नामांकन से पहले ही वहां से चले आये। उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर व उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान नामांकन होने तक डीह थाना राम आशीष उपाध्याय, सलोन कोतवाल अनिल सिंह, जगतपुर मिल एरिया आदि थानों की पुलिस के साथ डटे रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह व अनुपमा सिंह ने दो-दो सेटों में नामांकन किया है। जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों के फार्म सही पाये गये।

No comments